जिला पेंशन अधिकारी बैरागी को विदाई
जिला पेंशन अधिकारी बैरागी को विदाई
बुरहानपुर | मंगलवारको कलेक्टोरेट में अफसरों ने जिला पेंशन अधिकारी केडी बैरागी को विदाई दी। श्री बैरागी का स्थानांतरण इंदौर हो गया है। अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल ने कहा विभागीय कार्य के अलावा निर्वाचन संबंधी कार्य सामयिक रूप से किए जाते हैं। श्री बैरागी ने यह कार्य बखूबी उत्कृष्ट क्षमता के बल पर संपादित किए हैं। महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन क्षमता से ही संभव है। अफसरों ने शाॅल-श्रीफल भेंटकर श्री बैरागी का सम्मान किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुमेरसिंह मुजाल्दा, केएल यादव, जिला कोषालय अधिकारी अरविंद शर्मा, राजू तायड़े सहित अन्य अफसर-कर्मचारी मौजूद थे।
सिमीके गुर्गों ने सीधी, सिंगरौली को बनाया हेड क्वार्टर
खंडवा | बिजनौरमें बम बनाते समय हुए विस्फोट में घायल आतंकियों के संपर्क मप्र के सीधी, सिंगरौली और जबलपुर के युवकों से थे। सिमी के गढ़ उज्जैन, खंडवा, इंदौर में स्थानीय पुलिस और एटीएस की लगातार कार्रवाई से सिमी आतंकियों ने उप्र सीमा से लगे सीधी और सिंगरौली को हेड क्वार्टर बनाया। इसका खुलासा आतंकियों के कमरे से बरामद मोबाइल पर आए फोन कॉल और मैसेज से हुआ है। एटीएस सूत्रों की मानें तो आतंकियों का नया ठिकाना सीधी, सिंगरौली हो सकता है। इसलिए इन शहरों में अब विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्धों के साथ सिमी के माड्यूज को भी तलाश किया जा रहा है। मप्र एटीएस टीम को विशेष रूप से इन जिलों में लगाया गया है। बिजनौर एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया आतंकियों के मोबाइल, लैपटॉप की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद बरामद मोबाइल पर आए फोन कॉल्स की लोकेशन सीधी, सिंगरौली की मिली है। उप्र और मप्र एटीएस टीम जांच कर रही हैं।
किसानोंको कृषि तकनीक प्रशिक्षण दिया
बुरहानपुर | किसानकल्याण और कृषि विभाग (आत्मा) द्वारा खकनार और देड़तलाई में किसानों को कृषि तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक होने वाले कृषि महोत्सव की जानकारी दी गई। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन की तकनीक से अवगत कराया गया। उन्नत खाद-बीज, कीट व्याधि की रोकथाम की जानकारी दी गई। इस दौरान विशेषज्ञ विशाल पाटीदार, विरेंद्रकुमार साहू सहित अन्य अफसर-कर्मचारी मौजूद थे।
अनाजपिसाने गई युवती घर नहीं लौटी
बुरहानपुर |गढ़ताल क्षेत्रके बसाली गांव की छुमकीबाई सुरेश