पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष के लिए यादव पर सहमति, डोंगरे को निगम चुनाव में मौका देने का भरोसा

अध्यक्ष के लिए यादव पर सहमति, डोंगरे को निगम चुनाव में मौका देने का भरोसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासहकारी बैंक अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी पर भाजपा की ओर से पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव का नाम तय हो गया है। मंगलवार शाम भोपाल से खंडवा पहुंचे पर्यवेक्षक तपन भौमिक ने रायशुमारी कर आम सहमति बना ली। अब बुधवार को वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद अध्यक्ष और संचालकों पद के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।

सहकारिता चुनाव के तहत बैंक अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष कैलाश पाटीदार दो बार निर्वाचित होने पर अब अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर प्रबल दावेदारी पूर्व विधायक श्री यादव और राजेश डोंगरे की बताई जा रही थी। श्री डोंगरे को निगम चुनाव में बड़ी भूमिका का आश्वासन देकर इस चुनाव से अलग कर दिया। इधर, सहकारी बैंक पर पूरी तरह कब्जे के लिए भाजपा के विधायक, मंत्री के परिजन सहित खुद विधायक भी सोसायटी सदस्य हैं। पुनासा ब्लाक से मांधाता विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर की प|ी कृपा कुंवर, खालवा ब्लाक से मंत्री विजय शाह के पुत्र दिव्यदित्य शाह, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, पूर्व बैंक अध्यक्ष कैलाश पाटीदार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा सदस्य हैं।

ब्लाक समिति

खंडवा13

पंधाना21

छैगांवमाखन14

पुनासा23

किल्लौद08

हरसूद14

खालवा14

ब्लाकसमिति

बुरहानपुर23

खकनार29

औद्योगिकएवं बुनकर 240

मार्केटिंग04

अन्यसोसायटी 187

590 समिति सदस्य चुनेंगे संचालक

आज और कल जमा होंगे नामांकन

सहकारिताचुनाव में बुधवार से डायरेक्टर्स के नामांकन फार्म जमा होंगे। 17 एवं 18 सितंबर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जिला सहकारी बैंक के खंडवा कार्यालय में फार्म जमा होंगे। डायरेक्टर्स के नामांकन फार्म सहायक निर्वाचन अधिकारी केआर अवासे लेंगे। जांच एवं वैध सूची का प्रकाशन 19 सितंबर को किया जाएगा। डायरेक्टर्स के पदों के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवार 20 सितंबर को 11 से शाम 5 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री अवासे ने बताया नाम वापसी के साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का वितरण किया जाएगा। डायरेक्टर्स का चुनाव एवं मतगणना 24 सितंबर को होगी। बैंक अध्यक्ष के नामों की घोषणा 30 सितंबर को होगी।

बैंक संचालक चुनेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

जिलासहकारी केंद्रीय बैंक के लिए 12 डायरेक्टर्स के चुनाव होंगे। इनमें से 9 ब्लाक खंडवा, पंधाना, छैगांवमाखन, पुनासा, किल्लौद, खालव