मेगा नेशनल लोक अदालत आज
मेगा नेशनल लोक अदालत आज
बुरहानपुर| उच्चन्यायालय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर शनिवार को मेगा नेशनल लोक अदालत लगाई जाएगी। सुबह 10.30 बजे इसका उद्धाटन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लोक अदालत जिला और तहसील मुख्यालय पर लगाई जाएगी। अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद मोहन खरे करेंगे। प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश अभिषेक सक्सेना ने बताया लोक अदालत की सारी तैयारी कर ली गई है। एडीपीओ सुरेंद्रसिंह वास्केल ने अवगत लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते से प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। पक्षकारों ने प्रकरणों को लेकर आवेदन प्रस्तुत कर दिए हैं। लोक अदालत में बकायादार संपत्ति कर दाताओं को अधिभार में 25 से 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।