लोगों को आपदा से बचाव करना सिखाया
गुजरातगांधीनगर की छठी बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल शुक्रवार को ताप्ती नदी के राजघाट पहुंचा। यहां सुबह 11 बजे से कमांडेंट राकेश सिंह ने लोगों को आपदा से बचाव करना सिखाया। उन्होंने भू-स्खलन, भूकम्प, बाढ़, आंधी-तूफान के दौरान चोट आने पर इलाज करने के तरीके बताए। दोपहर 2.30 बजे तक चले प्रशिक्षण में लोगों को उन्होंने बचाव सामग्री का डेमो करके दिखाया। इस दौरान एसडीएम केआर बड़ोले, राजपुरा वार्ड पार्षद पति राजेश भगत सहित कई लोग मौजूद थे।
राजघाट पर आपदा से निपटने की ट्रेनिंग देते प्रशिक्षक।