पिछड़ा वर्ग से होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष
बुरहानपुरजिला पंचायत की अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग की महिला बनेगी। इसको लेकर शुक्रवार को आरक्षण हुआ। इसके साथ ही जिले में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशी उतारने आैर उसको जीताने के लिए कमर कसी जा रही है। यह पहला मौका है जब जिपं अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया है। हालांकि इससे पहले जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील इस वर्ग से जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं हैं लेकिन उस दौरान सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी। जिलाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से चार दावेदारों के नामों की चर्चा है। वहीं भाजपा में सन्नाटा पसरा है।
दावेदारों में पिछड़ा वर्ग के कई कार्यकर्ता अब प|ी के सहारे कुर्सी पाने का ख्वाब पूरा करेंगे। इनमें से कई विधायक और महापौर पद का टिकट पाने की दौड़ में भी रहे हैं। लेकिन आरक्षण और बड़े नेताओं तक नहीं चलने के कारण इनको मन मसोस कर रहना पड़ा। अब पिछड़ा वर्ग महिला के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद आरक्षित होते ही इन दावेदारों के मन में एक बार फिर सत्ता सुख हिलोरे लेने लगा है। इस बार वे पूरी तैयारी के साथ प|ी को चुनावी मैदान में उतारेंगे। हालांकि आरक्षण के बाद सामान्य वर्ग के कई दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया।
जिला पंचायत के वार्डों के लिए पहले ही आरक्षण हो चुका है। इसके बाद से ही कई दावेदारों की नजर अध्यक्ष पद पर थी। जिला पंचायत में दस वार्ड हैं। इनमें से चार आदिवासी के लिए आरक्षित हैं। इनमें देड़तलाई, धुलकोट, खकनार और नावरा शामिल हैं। फोफनार सामान्य पुरुष और लोनी सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। इच्छापुर वार्ड अजा, निंबोला, जैनाबाद पिछड़ा वर्ग महिला और सिरपुर सामान्य पुरुष के लिए आरक्षित है।
कांग्रेस से ये कार्यकर्ता प|ी काे उतारेंगे चुनाव में
कांग्रेसजिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने बताया पार्टी से इस बार चार महिलाएं दावेदारी करेंगी। इनमें हेमंत पाटील, यशवंत चौकसे, गोपाल मोतेकर और अशोक पाटील की प|ी शामिल होंगी।