पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिमझिम, कहीं झमाझम बारिश, शहर गांव तरबतर

रिमझिम, कहीं झमाझम बारिश, शहर-गांव तरबतर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभरमें शुक्रवार दिनभर बादलों की लुका-छुपी चलती रही। रात 8 बजे के बाद मौसम का रूख बदला। शहर सहित गांवाें में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों से पानी बह निकला। गरज के साथ बिजली भी गरजी। तेज हवा भी चली। बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में बिजली बंद रही। इससे लोग परेशान होते रहे। बिजली कंपनी अफसरों के अनुसार फाल्ट होने के कारण बिजली बंद रही। अमला देर तक सुधार में जुटा रहा। लेकिन रात 11.15 बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी। बारिश के बाद ठंड का असर रहा। लेकिन दिन भर लोगों ने गर्मी महसूस की। पिछले तीन दिन की अपेक्षा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 31 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

शहर में रात 8.30 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। बादल गरजने के साथ तेज हवा चली। कुछ ही देर में बारिश रिमझिम और फिर झमाझम में बदल गई। मौसम का अचानक बदला रूख देखकर लोग घबरा गए। सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोगों ने बूंदाबांदी शुरू होते ही घर का रूख किया। झमाझम बारिश से बचने के लिए कई लोगों ने मकान-दुकानों का आसरा लिया। बारिश शुरू होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बारिश और ठंड बढ़ने के कारण लोग बाहर नहीं निकले।

ग्रामीण क्षेत्र में भी शुक्रवार दिन भर बादलों की लुका-छुपी चलती रही। रात 8 बजे के बाद जिले भर में बारिश हुई। नेपानगर में रात 9 बजे से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होती रही। शाहपुर में 8.45 बजे से तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। निंबोला में रात 8 बजे से बादल गरजने के साथ के साथ बूंदाबांदी होती रही। बिरोदा में 8 बजे से तेज हवा के साथ बारिश हुई। यहां बिजली भी बंद हो गई। खकनार में 9 बजे से ठंडी हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। अंबाड़ा में 9 बजे से रिमझिम बारिश हुई।

शादी समारोह में लोगों की फजीहत हुई

शुक्रवारको शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में कई शादियां हुईं। दिन में बादलों की लुका-छुपी के बीच कई बरात निकलीं। शाम को भी झूमते-गाते बराती विवाह स्थल पहुंचे। लेकिन रात 8 बजे के बाद बारिश ने मजा किरकिरा किया। हालांकि अधिकांश बरातें इस दौरान विवाह स्थल पहुंच चुकीं थीं। लेकिन रिसेप्शन सहित अन्य समारोहों में बारिश ने खलल डाला। खुले स्थान पर चल रहे विवाह भोज का ताबड़तोड़ स्थान बदलना पड़ा। कई मेहमान भीग