- Hindi News
- बोरसल फाटे से दो पिस्टल और देशी कट्टे के साथ दो सिकलीगर गिरफ्तार
बोरसल फाटे से दो पिस्टल और देशी कट्टे के साथ दो सिकलीगर गिरफ्तार
शाहपुरथाना पुलिस ने बोरसल फाटे के पास से दो सिकलीगरों को दो पिस्टल और दो देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। सिकलीगर सुरेंद्र मोदरसिंह दांगी और सतनाम धूलसिंह बरनाला खकनार क्षेत्र के पाचोरी से पिस्टल, कट्टे महाराष्ट्र ले जा रहे थे। शुक्रवार सुबह 7 बजे बाइक एमपी-46 एमडी-0533पर उनको जाते देखकर कुछ लोगों को संदेह हुआ। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे बाद पुलिस ने बोरसल फाटे पर घेराबंदी की। पुलिस को देख दोनों सिकलीगर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। सिकलीगरों के पास से 6500 रुपए भी जब्त किए हैं। संभवत: यह रुपए उन्हें पिस्टल और कट्टे महाराष्ट्र पहुंचाने के लिए दिए गए थे। पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से पुलिस ने उनको सोमवार तक के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस को दोनों से पूछताछ में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में और भी खुलासे की उम्मीद है।
चल रही है पूछताछ
^शाहपुरथाना क्षेत्र में दो सिकलीगरों को दो पिस्टल और दो देशी कट्टों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। भगवतसिंहबिरदे, एडिशनलएसपी बुरहानपुर
एक ने पेंट में पिस्टल, दूसरे ने बैग में कपड़ों में छुपाए थे कट्टे
पकड़नेके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। लेकिन दोनों कुछ खास नहीं बता पाए। तलाशी लेने पर सतनामसिंह की पेंट में कमर के पास खोसकर रखी दो पिस्टल मिली। सुरेंद्रसिंह के हाथ में पकड़े बैग की तलाशी लेने पर इसमें कपड़ों में लिपटे दो देशी कट्टे मिले। उनके पास से तीन मोबाइल और 6500 रुपए भी मिले। पुलिस दोनों को शाहपुर थाने ले गई। यहां भी पूछताछ में दोनों ने कोई खास खुलासा नहीं किया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
15दिन पहले आए थे पाचोरी
शाहपुरथाना प्रभारी एसआई ओमप्रकाश सिंह ने बताया दोनों 15 दिन पहले पाचोरी आए थे। यहां उनके रिश्तेदार रहते हैं। सुरेंद्रसिंह के पास से पुलिस को तीन हजार और सतनामसिंह की पेंट की जेब से साढ़े तीन हजार रुपए मिलेे हैं। दोनों सिकलीगरों का कहना है रुपए उनके खुद के है। संभवत: उनको तीन-तीन हजार रुपए पिस्टल और कट्टे की खेप महाराष्ट्र पहुंचाने के लिए दिए गए हैं। हालांकि पुलिस उनसे यह बात उगलवा नहीं सकी। कार्रवाई में एसआई एचएस रावत, एएसआई श्रीकिशन राजपूत, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, रामसिंह कोतरा सह