कांग्रेस ने रैली निकाली
बुरहानपुर : कांग्रेसने शुक्रवार को कमल तिराहा से रैली निकाली। जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी, महापौर प्रत्याशी इस्माइल अंसारी, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए हाथ जोड़कर सभी मतदाताओं का आभार माना। रैली गांधी चौक, सुभाष चौक, टेम्पो स्टैंड, जयस्तंभ, डाकवाड़ी, पांडूमल चौराहा होती हुई पुन: कमल तिराहा पहुंची।