पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू विजन स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

न्यू विजन स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ तीनों के बनाए मॉडल का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर

शहरके न्यू विजन स्कूल के चार विद्यार्थियों के मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। कक्षा 10वीं के छात्र सुजात अली जाफरी, सैयद हसनेन अली, आमीर अंसारी, प्रीतम लाड़ ने वेदर एवं क्लायमेट कंडीशन पर प्रोजेक्ट तैयार कर राज्य स्तर सफलता पाई। अब वे बैंगलुरू में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में अपने मॉडल के साथ शिरकत करेंगे।

विद्यार्थियों ने नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्यूनिकेशन के तत्वावधान में डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार के उपक्रम मप्र स्टेट चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भोपाल के बंसल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में हुई तीन दिनी स्पर्धा में प्रदेश भर से 260 मॉडल प्रदर्शित किए गए। इनमें से न्यू विजन स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता पाई। बुरहानपुर और खंडवा जिले से इनका एकमात्र प्रोजेक्ट था। इसमें साइंस शिक्षक सुहास सकलकर और प्राचार्य आस्था राय का सहयोग रहा। उपलब्धि पर स्कूल परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।

न्यू विजन स्कूल के बच्चे अब नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।