- Hindi News
- ‘‘अतंराष्ट्रीय, ख्याति प्राप्त ‘सद्गुरू डाॅ. ओशो शैलेंद्र (ओशो अनुज)’ का शिक्षा सत्संग’’
‘‘अतंराष्ट्रीय, ख्याति प्राप्त ‘सद्गुरू डाॅ. ओशो शैलेंद्र (ओशो अनुज)’ का शिक्षा सत्संग’’
बुरहानुपर (बिजनेस न्यूज) | विद्यार्थियोंके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए कटिबद्ध मेक्रोविजन एकेडमी बुरहानपुर द्वारा दिनांक 14.12.2014 (रविवार) को शाला परिसर में जिले के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए ‘शिक्षा सत्संग’ विषय पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसे ओशाे से जुड़े बहुप्रकृति व्यक्तित्व सिद्धान्त के जनक राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय, ख्याति प्राप्त ‘डाॅ. आेशो शैलेंद्रजी’ संबोेधित करेंगे। इसमें वे विद्यार्थी की अंतरमुखी प्रतिभा को पहचानकर बदलते परिवेष के अनुरूप भविश्य की संभावनाओं को जानना तथा अभिभावक अपने पाल्य को कैसे जाने, समझे ? आदि िवषयों पर अपने अनुभवों एवं विभिन्न परीक्षणों के माध्यमों से सर्वाेपयुक्त विकल्प की जानकारी प्रदान करेंगे। इसका मुख्य उद्धेष्य जीवन की हर परिस्थिती को खुशी से स्वीकार्य कर आनंद से जीना, विद्यार्थी की असीमित प्रतिभाओं एवं ऊर्जा को पहचानकर उनमें दुनिया जीत लेने का हौंसला निर्माण करना, अभिभावकों को अपने पाल्य के अन्दर छिपी असीमित प्रतिभा को जानने, समझने को उपयुक्त विकल्पों से अवगत कराना है। संचालक श्री आनंद प्रकाश चैकसे और श्रीमती मंजुशा चैकसे ने बताया कि इस कार्यशाला में शहर के सभी बुद्धिजीवी तथा छात्र एवं छात्राएं सह्रदय सादर आमंत्रित है। इसमें अभिभावकों हेतु सत्संग सुबह 11 से 1 बजे तक। तथा विद्यार्थियों हेतु दोपहर 3 से 5 बजे तक रखा गया है। यह संपूर्ण कार्यक्रम निःशुल्क है।