- Hindi News
- स्टाफ नर्स के लिए साक्षात्कार हुआ, तीन आवेदकों का चयन
स्टाफ नर्स के लिए साक्षात्कार हुआ, तीन आवेदकों का चयन
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
संयुक्त जिला कार्यालय स्थित डिप्टी कलेक्टर केएल यादव के केबिन में शुक्रवार को स्टाफ नर्स के लिए साक्षात्कार हुआ। चयन समिति सदस्यों ने दस्तावेजों की जांच कर स्टाफ नर्स के लिए तीन आवेदकों का चयन किया। बाकी तीन को दस्तावेज अधूरे होने पर लौटा दिया। चयनित स्टाफ नर्सों की जिला अस्पताल की गहन नवजात शिशु चिकित्सा इकाई में ड्यूटी लगाई जाएगी।
सुबह 11 बजे से स्टाफ नर्स के लिए साक्षात्कार शुरू हुआ। इसके लिए सात आवेदन आए थे। इनमें से साक्षात्कार के लिए छह आवेदक ही पहुंचीं। दोपहर 1.15 बजे तक साक्षात्कार चला। इस दौरान आवेदकों के हाईस्कूल, बीएससी नर्सिंग सर्टिफिकेट, नर्सिंग कोर्स रजिट्रेशन सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। उनसे अनुभव प्रमाण पत्र भी मांगा गया। चयन समिति में डिप्टी कलेक्टर केएल यादव, अजीत श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमएचओ डॉ. उर्मिला नानावटी, सिविल सर्जन एमके गुप्ता शामिल थे।
स्टाफ नर्स भर्ती के लिए डिप्टी कलेक्टर के एल यादव के केबीन में साक्षात्कार लिया गया।