पूजा, अर्पित की 108 आहुति
बुरहानपुर : तिलकहॉल केे पीछे स्थित माणी भद्र मंदिर में आचार्य देव राजचंद्र सुरीजी के प्रवचन हुए। पंडित भरत मेहता ने संगीतमय पूजा कराई। माणी भद्र हवन के तहत युवराज जैन, अरूणा जैन, ललित जैन, वैशाली जैन ने 108 आहुति अर्पित की। श्री श्वेताम्बर जैन मंदिर में मुनि धर्मर| विजयी के सान्निध्य में नगीनचंद भाईचंद परिवार ने हवन किया। साध्वी संघ, कमलेश जैन, पियूष जैन सहित कई भक्त मौजूद थे। दोपहर 3.30 बजे से पार्श्वनाथ भगवान, माता पदमावती की संगीतमय पूजा की गई। माताजी को 1008 पुष्प अिर्पत किए गए।