बादल से गेहूं फसल की बढ़वार रुकी
बादल से गेहूं फसल की बढ़वार रुकी
निंबोला| बादलछाने से क्षेत्र में लगाई गई गेहूं फसल की बढ़वार प्रभावित हो रही है। साथ ही चना और तुअर फसल पर इल्ली लगने का अंदेशा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने कहा रबी फसल को अधिक ठंड की आवश्यकता होती है। लेकिन बादलों के कारण नुकसान हो रहा है। क्षेत्र के किसान चुड़ामन पाटील, गोपाल सोनवणे ने बताया क्षेत्र में पिछले तीन दिन से बादल छाने के कारण ठंड कम हुई है। गर्मी के कारण गेहूं, चना फसल प्रभावित होगी। किसानों का कहना है एक सप्ताह तक माैसम ऐसा रहा तो फसलों पर बुरा असर पड़ेगा। इस साल क्षेत्र के पांच हजार एकड़ में गेहूं की बोवनी की गई है।
हैंडपंपसे रहा गंदा पानी
बिरोदा| ग्रामबिरोदा में वार्ड क्रमांक 2 की महादेव गली में कई दिन से हैंडपंप खराब पड़ा है। यही नहीं इसे चलाने पर गंदा पानी रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। उन्हें दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। वार्ड के महेंद्र महाजन, लीलाधर महाजन, कैलाश कुंजाजी चौधरी ने बताया नलों में भी दो दिन के अंतराल से पानी रहा है। हैंडपंप सुधारने के लिए पीएचई विभाग अफसरों से कई बार शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
किशोरीने पीया कीटनाशक
बुरहानपुर| नेपानगरके सोनूद निवासी पिंकी शोमासिंग (17) ने घर में दवा समझकर कीटनाशक पी लिया। परिजन ने दोपहर बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है।