सूने मकान से 1480 रुपए चोरी
सूने मकान से 1480 रुपए चोरी
बुरहानपुर:नेपानगरके एकता नगर के एक सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश अलमारी में रखे 1480 रुपए चुरा ले गया। वारदात गुरुवार दोपहर 1 बजे की है। संतोष शोभाराम की शिकायत पर नेपानगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
स्वतंत्रतासेेेेनानी से आशीष लिया
बुरहानपुर:नवनिर्वाचित महापौर अनिल भोसले ने संजय नगर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भागवत पाटील का आशीष लिया। श्री पाटील ने उनका पुष्पहार, शॉल-श्रीफल से स्वागत किया। उन्हें मिठाई खिलाई। श्री भोसले ने भी उनके चरण छुए। श्री पाटील ने उन्हें ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी।