पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्थन मूल्य की ज्वार को वेयर हाउस इंचार्ज का लेने से इंकार

समर्थन मूल्य की ज्वार को वेयर हाउस इंचार्ज का लेने से इंकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरवृहत्तकार सेवा सहकारी समिति से ज्वार का ट्रक भंडारण के लिए शुक्रवार को बुरहानपुर के वेयर हाउस पहुंचा। इसमें किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी गई ज्वार भरी थी। लेकिन वेयर हाउस इंचार्ज ने ज्वार को खराब बताकर लेने से इनकार कर दिया। इस पर यहां विवाद हो गया। मामले की सूचना मिलते ही समिति अध्यक्ष रवींद्र चांदोड़े, संचालक विजय महाजन, महेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे। समिति अध्यक्ष श्री चांदोड़े ने कहा अन्य ट्रक में रखी ज्वार की तुलना में हमारी ज्वार अच्छी है। उन्होंने वेयर हाउस के कर्मचारी भागवत पवार पर आरोप लगाया कि रुपए लेकर खराब ज्वार ली जा रही है। लेकिन अच्छी ज्वार को लेने से इनकार किया जा रहा है। हालांकि कुछ देर तक चली बहस के बाद वेयर हाउस कर्मचारियों द्वारा ज्वार ले ली गई।