पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेचने लाए राशन का गेहूं, शिकायत बाद ढेर में मिलाया

बेचने लाए राशन का गेहूं, शिकायत बाद ढेर में मिलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

रेणुकाकृषि उपज मंडी में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति राशन का 20 क्विंटल गेहूं बेचने लाया। किसी ने इसकी शिकायत नागरिक आपूर्ति अफसरों को कर दी। शिकायत की भनक लगने पर उसने कट्‌टों को पांच नंबर शेड में खाली करा दिया। जांच करने अफसर पहुंचे तो गेहूं के कट्‌टे नहीं मिले। गेहूं का ढेर होने से अफसरों ने उसकी जांच नहीं की और ही किसी से पूछताछ की। पंचनामा बनाकर लौट गए।

गुरुवार सुबह 7 बजे एक व्यक्ति लोडिंग ऑटो एमपी-12 0394 में प्लास्टिक के 40 कट्‌टों में राशन का गेहूं भरकर लाया। हम्मलों की मदद से उसने मंडी के पांच नंबर शेड में कट्‌टे उतरवाए। जयप्रकाश तुलसवानी ने नागरिक आपूर्ति अफसर एके कुजूर को इसकी शिकायत की। उसने बताया गेहूं शिकारपुरा स्थित राशन दुकान से आया था। शिकायत के बाद जयप्रकाश थोड़ी देर के लिए मंडी से कहीं चला। इस बीच उस व्यक्ति ने कट्‌टों को शेड में खाली करा दिया। बाद में वहां से चला गया। जयप्रकाश ने लौटकर देखा तो कट्‌टे गायब थे। शेड में गेहूं का ढेर पड़ा था। सुबह 10.30 बजे नागरिक आपूर्ति सहायक अधिकारी एमएस चौहान पहुंचे। मंडी के इंट्री कक्ष में पता किया तो वहां से लोडिंग ऑटो का नंबर मिला। इसके अलावा कर्मचारियों के पास किसान की डायरी की इंट्री थी। दोपहर करीब 12 बजे तक अफसर मंडी में घूमते नजर आए।

^राशन का गेहूं मंडी में बेचने की शिकायत मिली थी। जांच करने आए तो यहां गेहूं के कट्‌टे नहीं मिले। मंडी में इंट्री कक्ष से लोडिंग ऑटो का नंबर मिला है। जांच के लिए मंडी सचिव, निरीक्षक को लेटर भेजेंगे। एमएसचौहान, सहायकनागरिक अापूर्ति अधिकारी

मंडी में प्लास्टिक के बोरो में भरा राशन का गेहूं।