- Hindi News
- मतदान के दिन बच्चे पैर छूकर पालकों से कहेंगे वाेट डालें
मतदान के दिन बच्चे पैर छूकर पालकों से कहेंगे वाेट डालें
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
जनवरीमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला प्रशासन का पूरा फोकस अधिक से अधिक मतदान कराने पर है। इसके लिए जिला प्रशासन गांवों में जागरुकता फैलाएगा। अफसर-कर्मचारी स्कूल, कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों को भी जागरूक करेंगे। विद्यार्थियों को बताया जाएगा मतदान के दिन सुबह जल्दी उठकर माता-पिता के पैर छूए और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही अपने परिचितों, रिश्तेदारों को भी मतदान करने के लिए कहें। गली-गली जाकर वोट डालने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। जिले में 167 ग्राम पंचायत है। इसमें 90 खकनार और 77 पंचायत बुरहानपुर विकासखंड में है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग मजदूरी के लिए अन्य राज्य चले जाते है। साथ ही कई क्षेत्रों में मतदान को लेकर जागरुकता भी कम है। इससे मतदान का प्रतिशत कम हो सकता है। ऐसे में पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराना प्रशासन के लिए चुनौती है। इस बारे में अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल ने कहा अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जो मतदाता बाहर चले गए है। उन्हें मतदान के दिन वोट डालने के लिए बुलाया जाएगा। स्कूल, कॉलेज सहित गांवों में इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। इवीएम में कैसे वोट डालना है इसका डेमो दिखाएंगे। जो मतदाता बाहर चले गए है। उन्हें मतदान के दिन वोट डालने के लिए बुलाया जाएगा। स्कूल, कॉलेज सहित गांवों में इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
अपर कलेक्टर प्रकाश रैवाल ने बताया पंचायत में रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त कर दिए है। बुरहानपुर विकासखंड में तहसीलदार जीएस गहरवार, खकनार विकासखंड में तहसीलदार केएस गौतम को नियुक्त किया गया है। साथ ही विभिन्न जगह के लिए सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए जाएंगे। पंच और सरपंच के नामांकन एआरओ जमा करेंगे। इसके लिए दोनों विकासखंड में करीब 20 जोन बनाए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कलेक्टर और जनपद सदस्य का नामांकन आरओ के पास जमा कराना होगा।
कहां-कितने मतदाता
बुरहानपुरविकासखंड
>1लाख 72 हजार 817 कुल मतदाता
>90 हजार 268 पुरुष मतदाता
>82 हजार 540 महिला मतदाता
खकनारविकासखंड
>1लाख 35 हजार 247 कुल मतदाता
>68 हजार 978 पुरुष मतदाता
>66 हजार 266 महिला मतदाता
मतदानकेंद्रों की