- Hindi News
- बच्चों को लेकर आधार कार्ड बनवाने आए केंद्र बंद होने से घंटों परेशान होते रहे लोग
बच्चों को लेकर आधार कार्ड बनवाने आए केंद्र बंद होने से घंटों परेशान होते रहे लोग
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
गुरुवारको आधार कार्ड केंद्र संचालक की मनमानी से विभिन्न गांवों से शहर आए 50 से अधिक लोग परेशान हुए। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग सुबह 8 बजे से जय स्तंभ स्थित केंद्र पर आकर बैठे थे। लोगों ने कहा हम सुबह से यहां बैठे है। केंद्र संचालक केंद्र बंद करके चला गया है। दोपहर 2 बजे तक भी वह नहीं लौटा। इस पर लोगों ने केंद्र संचालक के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। लोग भूखे, प्यासे केंद्र खुलने का इंतजार करते रहे। कुछ महिलाएं बच्चों को साथ लेकर कार्ड बनवाने आई थी। बच्चें भूख से बिलख उठे। आधार कार्ड बनवाने के लिए जयस्तंभ पर केंद्र बनाया गया है। गुरुवार को विभिन्न गांवों से लोग आधार कार्ड बनवाने पहुंचे। लेकिन दोपहर तक केंद्र नहीं खुला। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने केंद्र संचालक के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। दूर से आए लोगों को बिना काम हुए लौटना पड़ा। बड़गांव निवासी ललिता प्रजापति, रास्तीपुरा निवासी रेखाबाई ने बताया हम सुबह 8 बजे से आधार कार्ड बनवाने के लिए आए है। लेकिन केंद्र बंद होने से दोपहर तक भूखे, प्यासे बैठना पड़ा। करीब 50 से अधिक लोग परेशान हो गए। केंद्र संचालक के नहीं आने से कई लोग लौट गए। अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
आधार कार्ड बनाने आए लोग केंद्र बंद होने से परेशान हुए।