पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीली बत्ती वाहन में लांड्री से कपड़े लेने आए अध्यक्ष पति

पीली बत्ती वाहन में लांड्री से कपड़े लेने आए अध्यक्ष पति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

सोमवारको जिला पंचायत अध्यक्ष गौराबाई दरबार के पति जीतू दरबार धुलकोट से पीली बत्ती लगा वाहन लेकर बुरहानपुर पहुंचे। वे इंदिरा कॉलोनी की लांड्री में प्रेस किए कपड़े लेने आए थे। कैमरा चमकता देख वह सकते में गए। पहले तो इधर-उधर भागने लगे। बाद में उन्होंने कैमरा चलाने से रोकते हुए कहा- अब रहने दो यार फोटो मत लो भाई, कुछ ही दिन तो बचे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष गौराबाई दरबार सिर्फ साधारण सभा या जिले के कार्यक्रम में पीली बत्ती लगे वाहन से आती है। बाकी दिन अध्यक्ष पति जीतू दरबार जिलेभर में पीली बत्ती लगाकर घूमते हैं। इसी वाहन से वे अपने दिनभर के काम निपटाते नजर आते हैं। इससे पीली बत्ती लगे वाहन का दुरुपयोग हो रहा है। नियम अनुसार नेता, मंत्री या कोई पदाधिकारी पीली या लाल बत्ती के वाहन से स्वयं कार्यक्रमों में आ-जा सकता है। उनके अभाव में चालक वाहन लेकर कहीं जाए तो नेम प्लेट पर कवर लगाने का प्रावधान है लेकिन अध्यक्ष पति जीतू दरबार नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। वे अपने हर काम इसी वाहन से पूरे करते हैं। इस बारे में जिला पंचायत सीईओ बसंत कुर्रे से बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।अध्यक्ष पति जीतू दरबार जिलेभर में पीली बत्ती लगाकर घूमते हैं। इसी वाहन से वे अपने दिनभर के काम निपटाते नजर आते हैं। इससे पीली बत्ती लगे वाहन का दुरुपयोग हो रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पति पीली बत्ती लगी गाड़ी से लांड्री में कपड़े लेने पहुंचे।