पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सघन अभियान दल का गठन हुआ

सघन अभियान दल का गठन हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सघन अभियान दल का गठन हुआ

बुरहानपुर| किसानकल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में उर्वरक, बीज और पौध संरक्षण औषधि के गुण नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अफसर, कर्मचारियों का दल गठित किया गया है। गठित दलों को आदेशित किया गया है कि बीज, उर्वरक, कीटनाशक की कालाबाजारी नहीं हो पाएं। मानक स्तर का आदान कृषकों को प्राप्त हो सके।

राष्ट्रीयमतदाता दिवस 25 जनवरी को

बुरहानपुर| भारतनिर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल के निर्देशानुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान कॉलेज, स्कूल स्तर पर विविध स्पर्धाएं कराई जाएगी।