पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल, बीएसएनल कार्यालय में लगे हैं मधुमक्खियों के छत्ते

अस्पताल, बीएसएनल कार्यालय में लगे हैं मधुमक्खियों के छत्ते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार्वजनिकस्थानों पर लगे मधु मक्खियों के छत्तों से हादसे का अंदेशा है। किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है। शहर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित सईदा अस्पताल और लालबाग रोड स्थित बीएसएनल कार्यालय पर शहद के छत्ते लगे है। सईदा अस्‍पताल में कमरों की खिड़कियों के बाहर मधु मक्खियों के छत्ते है। इससे मरीजों को डर बना रहता है। वहीं बीएसएनल कार्यालय पर आने वाले लोग भी छत्ता देखकर डर जाते है। इस ओर अफसरों का ध्यान नहीं है। लोगों का कहना है। अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। किसी तरह मधु मक्खियों के छत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाया जाना चाहिए।

अस्पताल में हर दिन मरीज और उनके परिजन पहुंच रहे है। कई मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। वहीं बीएसएनल कार्यालय में भी हर दिन सैकड़ों उपभोक्ता विभिन्न कार्यों के लिए रहे है। शहर के छत्तों से सुरक्षा के लिए यहां कोई इंतजाम नहीं है। सईदा अस्पताल में 4 और बीएसएनल कार्यालय में 4 से अधिक छत्ते लगे है। बीएसएनएल कार्यालय में सालों से यह छत्ते लग रहे है। मधु मक्खियां उड़ती है तो बड़ी घटना हो सकती है। इस अाेर अफसरों को ध्यान देना चाहिए। डॉ. एनके सेठिया के मुताबिक एक-दो मधु मक्खियों के काटने से अधिक नुकसान नहीं होता है। लेकिन झूंड के हमला करने पर व्यक्ति गंभीर घायल होता है। मधु मक्खी के काटने से सूजन जाती है। रंग लाल हो जाता है। दर्द अधिक होता है। मधुमक्खी के काटने पर इनो लगाने से आराम मिलता है। एविल गोली खाने से जल्द आराम मिलता है।

सईदा अस्पताल गेट के दाहिने ओर मधुमक्खी के छत्ते लगे है।