- Hindi News
- तीन साल के प्रत्यक्षदर्शी से नहीं ले सकते बयान
तीन साल के प्रत्यक्षदर्शी से नहीं ले सकते बयान
बुरहानपुर : खकनारथाना क्षेत्र के ग्राम पांगरी के शंकर फालिया में महिला के हत्या के मामले में तीन साल के प्रत्यक्षदर्शी से पुलिस बयान नहीं ले सकती है। टीआई महेश सुनैया ने बताया बच्चा अभी छोटा है। वह बयान नहीं दे सकता। अलग एंगल से मामले की जांच, पड़ताल की जा रही है। बुधवार दोपहर 2 बजे पांगरी से ढाई किमी दूर खेत में गंगाबाई कैलाश (38) की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान खेत में उसके साथ नाती रोशन था। हत्या के बाद शाम करीब 5.30 बजे रोशन रोता हुआ घर पहुंचा था।