- Hindi News
- प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कल निकलेगी रैली
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कल निकलेगी रैली
बुरहानपुर : नगरनिगम चुनाव में भाजपा की जीत पर शनिवार को सांसद प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान के नेतृत्व में आभार रैली निकाली जाएगी। भाजपा मीडिया प्रभारी अमित नवलखे ने बताया शाम 4 बजे रैली का शुभारंभ नेहरू नगर चौराहा से होगा। रैली महाजनापेठ, तिलक चौराहा, पांडूमल चौराहा, भाई साहब की हवेली, सिटी कोतवाली, प्रकाश टॉकीज, मंडी चौराहा, गांधी चौक से कमल तिराहा पर पहुंचकर आभार सभा में परिवर्तित होगी। रैली में जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ, तत्कालीन महापौर माधुरी पटेल, नेपानगर विधायक राजेंद्र दादू, नवनिर्वाचित महापौर अनिल भोंसले, भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ असफल पार्षद, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, रतनलाल हासानंदानी, राजाभाऊ सुखदाने, मोईन अंसारी, पूर्व महापौर अतुल पटेल, ज्ञानेश्वर पाटील, राजेन्द्र जोशी, जिला महामंत्री संजय अग्रवाल, विजय गुप्ता, हिमायत सर, शाकीर साहब, अमित मिश्रा, मुकेश शाह, मनोज लधवे सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।