- Hindi News
- 16 कुष्ठरोगियों का जल तेल से उपचार और व्यायाम कराया
16 कुष्ठरोगियों का जल-तेल से उपचार और व्यायाम कराया
गुरुवारको लालबाग रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कुष्ठ विकृति से बचाव और देखभाल के लिए शिविर लगाया। इसमें घाव और विकृति वाले 16 कुष्ठ प्रभावितों का जल-तेल उपचार और व्यायाम कराया। कुष्ठ अधिकारी डॉ. सुनील पाटिल ने शिविर का शुभारम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया। कुष्ठ रोग, विकृति का कारण बचाव और फिजियो एक्सरसाइज की जानकारी दी। शिविर में लेप्रा सोसायटी के टेक्नीकल अफसर के. रामकृष्णमूर्ति, शू टेक्नीशियन शिवराम नरमिहर लेप्रा इंदौर, एनएमएस जीएस चौहान ने सेवा दी।
शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।