पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान के प्रभारियों की नियुक्ति

अभियान के प्रभारियों की नियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभियान के प्रभारियों की नियुक्ति

बुरहानपुर: इंदौरभाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमरदीप मौर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा सदस्यता अभियान के तहत आंकड़े पूरा करने की बात कही गई। उन्होंने युवा मोर्चा पदाधिकारी साथियों से महासदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष मनोज लधवे से चर्चा कर श्रीराम चौधरी को जिला प्रभारी मनोनित किया। अमित बागुल को जिला स्तरीय बुरहानपुर मंडल प्रभारी, अनिल वानखेड़े को बुरहानपुर ग्रामीण, दीपक वाभले को शाहपुर, पियूष चौकसे को नेपानगर, आशिषसिंह नेपा ग्रामीण, संजय पाटील को खकनार में नियुक्त किया है।