पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल लेवल मॉनीटर ने देखी पंचायत की स्थिति

नेशनल लेवल मॉनीटर ने देखी पंचायत की स्थिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शासकीय राशि के क्रियांवयन का लिया जायजा

भास्करसंवाददाता|नेपानगर

गुरुवारको नेशनल लेवल मॉनीटरों ने सीवल के पंचायत केंद्र का निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे से अफसरों ने पंचायत कार्यालय में पहुंचकर कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के अंत में उन्होंने किए गए कार्यों का जायजा लिया। अफसरों ने लोगों से चर्चा कर संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए। इस दौरान मॉनिटर एनके महापात्रा, सरोज मानसी, खकनार जनपद के सहायक यंत्री पीएस भैसारे, जिला पंचायत बुरहानपुर के सहायक यंत्री एनसी मानकर, उपयंत्री प्रतापसिंह चौहान, सचिव जितेंद्र तायडे, सहायक सचिव जहीर खान आदि उपस्थित थे।

अफसरों ने पंचायत कार्यालय में वृद्धा अवस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, केंद्र शासन द्वारा दी जाने वाले राशि का क्रियानवयन सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा जॉब कार्ड के तहत राशि नहीं मिलने की समस्या बताई। कहा कार्य करने के बाद भी करीब ढाई महीने बाद भी राशि नहीं मिलती। इससे परेशानी उठाना पडती है। पेंशन हितग्राही महिलाओं ने कहा महिनों तक हमें पेंशन नहीं मिलती। इससे जरूरी काम पूरे नहीं होते है।

इनकाकिया निरीक्षण

निरीक्षणके दौरान इंदिरा आवास योजना के चंदनबाई देवा, धजानसिंह रतन, सीताराम कालू आदि के घर देखे। इसके बाद अफसरों ने कूप निर्माण, रोड निर्माण, मनरेगा के कार्य, पंप परमेश्वर, मर्यादा अभियान के तहत सुविधाघर निर्माण देखा।