पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा फेसबुक में रखते हैं रुचि, स्वाध्याय में अरुचि

युवा फेसबुक में रखते हैं रुचि, स्वाध्याय में अरुचि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ अखंड ज्योति पाठक सम्मान समारोह में पांडे ने कहा

भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर

अच्छीपुस्तकें जीवंत देव प्रतिमाएं है। इनकी साधना से तत्काल उल्लास और प्रकाश प्राप्त होता है। रविवार को शिकारपुरा स्थित गायत्री शक्ति पीठ में अखंड ज्योति संस्थान मथुरा से पधारे ईश्वर पांडे ने कही। अखंड ज्योति पाठक सम्मान समारोह में उन्होंने कहा समाज के प्रदूषित वातावरण में अपने मन अंतकरण की शुद्धता, पवित्रता को बनाए रखने के लिए सद् विचार सान्निध्य और औषधि का काम करता है।

पांडे ने कहा वर्तमान संचार के भौतिकवादी युग में युवाओं में फेसबुक वॉट्सअप के प्रति ज्यादा रुझान है। इस वजह से हमारी नई पीढ़ी में स्वाध्याय के प्रति अरुचि सी हो गई है। खकनार की लक्ष्मीबाई भागवत, ग्राम सोनूद के ईश्वर राठौड, धर्मेंद्र चौधरी, भागवत हटकर का सम्मान हुआ। साथ ही अखंड ज्योति पत्रिका के आलोक को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु।