पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरों के सामने डाली मिट्‌टी, रहवासी आक्रोशित

घरों के सामने डाली मिट्‌टी, रहवासी आक्रोशित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

न्यूइंदिरा कॉलोनी में पसरी अव्यवस्था को लेकर रहवासियों ने आक्रोश जताया। निर्माण एजेंसी के ठेकेदार और अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों ने जल्द पाइप लाइन के लिए खोदे गड्‌ढे भरने की मांग की।

कॉलोनी के सुरेश सोनी ने कहा कॉलोनी में ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने के लिए आठ महीने पहले जेसीबी से गड्ढे खोद दिए। उसकी मिट्‌टी लोगों के घरों के सामने डाल दी। अब बेमाैसम बारिश के कारण कीचड़ हो गया है। इस कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दूध वाला घर तक नहीं पहुंच पा रहा है। मेन रोड पर जाकर उसका इंतजार करना पड़ रहा। बच्चों को स्कूल कीचड़ से होकर जाना पड़ रहा। हर रोज बच्चे, बुजुर्ग फिसलकर चोटील हो रहे।

शनिवार को ठेकेदार और कर्मचारियों को मिट्‌टी उठाने के लिए कहा गया। लेकिन शाम तक अफसर टाल-मटौल करते रहे। कर्मचारी मिट्‌टी उठाई बिना लौट गए। दिलीप कुमार शाह ने कहा मिट्‌टी उठाकर अलग जगह डाली जाना चाहिए थी। लेकिन रास्तों में ही मिट्‌टी डाल दी। पुरानी इंदिरा कॉलोनी में भी यही हाल है। करोड़ों का रोड निर्माण काम 1 साल अधूरा पड़ा है।

इंदिरा कॉलोनी में जगह-जगह खोदे गए गड्ढों पर आक्रोश व्यक्त करते लोग।