पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भावना और प्यार जुड़ेगा तो युद्ध कभी नहीं होगा

भावना और प्यार जुड़ेगा तो युद्ध कभी नहीं होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

आधुनिकटेक्नोलॉजी के युग में नैतिकता पूरी खत्म हो चुकी है। इसने इंसान को मशीन बना दिया है। मस्तिष्क का ज्यादा विकास होगा तो विनाश की ओर ले जाएगा। पहला और दूसरा विश्व युद्ध इसी की निशानी है। विकास करों लेकिन साथ में भावनात्मक शिक्षा भी दें भावना और प्यार जुड़ेगा तो युद्ध नहीं होगा। छात्रों के आई क्यू टेस्ट के साथ आईक्यू टेस्ट भी होना चाहिए। उनको भावनात्मक शिक्षा देना भी जरुरी है।

रविवार सुबह 11 बजे मेक्रो विजन एकेडमी में यह विचार ओशो से जुड़े डॉ. ओशो शैलेंद्र ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा हर परेशानी, समस्या को एक चैलेंज के रूप में लेना चाहिए। हमेशा याद रखें परेशानी में ही हल छिपा होता है। हमें बस सजग रहने की जरूरत है। मां-बाप कहते है कि बच्चे उनसे बात नहीं करते। लेकिन बच्चा जब आपसे कुछ पूछता है। तब आप पेपर पढ़ना, टीवी पर मैच देखने मशगुल रहते हो। बालक की मन की स्थिति को समझे बगैर उसे अपने से दूर कर देते है। जवान होने पर आप कहते है कि यह मुझसे बात नहीं करता। बच्चे से भावनात्मक जुड़ाव रखना हो तो उनके साथ स्नेह से पेश आए।

प्रभारी प्राचार्य जसवीर सिंह परमार ने बताया स्वर्गीय सुशील चौकसे की स्मृति में कार्यशाला हुई। गुरू जी के हाथों मेक्रो विजन एकेडमी और न्यू विज़न हायर सेकंडरी स्कॉलरशीप, अवार्ड के तहत मुस्कान चांडक, नेहा परदेशी, गुरिर्येष कपूर को मेडिकल सिलेक्शन, पीयूष ओहारी को क्लेट में चयन पर एप्पल कंपनी का आईपेड भेंट दिया। संचालक आनंद प्रकाश चौकसे, मंजूषा चौकसे ने किया।

शिक्षा सत्संग में बड़ी संख्या में शामिल हुए विद्यार्थी एवं अभिभावकगण।

डॉ. ओशो शैलेंद्र

सत्संग