- Hindi News
- शिकायत के बाद पोल पर डायमंड गार्डिंग लगाना शुरू
शिकायत के बाद पोल पर डायमंड गार्डिंग लगाना शुरू
बुरहानपुर | बिजलीकंपनी ने रविवार से बिजली पोल पर डायमंड गार्डिंग लगाना शुरू कर दिया है। अटल ज्योति अभियान के तहत सिरपुर में कंपनी ने पोल पर डायमंड गार्डिंग नहीं लगाई थी। शिकायत के बाद सिरपुर में कंपनी के कर्मचारियाें ने पोल पर डायमंड गार्डिंग लगाई। लाइन में इंसुलेटर और नए डिस्ट्री ब्यूशन बॉक्स भी लगाए। भाजपा विमुक्त घुमक्कड़ जाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजय जाधव ने गांवों में पोल पर कंपनी ने डायमंड गार्डिंग नहीं लगाए थे। इसको लेकर सीएम और ऊर्जा मंत्री को ऑनलाइन शिकायत की थी। कंपनी के अफसरों ने जवाब में सीएम को डायमंड गार्डिंग नहीं लगाने का प्रावधान बताया। समस्या हल नहीं होने पर 5 दिसंबर स्वयं ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात की। अब तक अटल ज्योति अभियान का काम पूरा नहीं हुआ है। क्षेत्र के ग्राम शिकारपुरा में पुरानी लाइन से बिजली सप्लाय हो रही है।