- Hindi News
- मैं हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं, आप अपने घरों के बाहर कचरा नहीं फेंके; स्वच्छता रखें
मैं हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं, आप अपने घरों के बाहर कचरा नहीं फेंके; स्वच्छता रखें
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
अनिलभोसले ने महापौर बनते ही किए वादों के अनुसार सफाई के लिए झाड़ू उठाई। अनिल भोसले पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ लोहारमंडी गेट पहुंचे। यहां उन्होंने घरों और दुकानों के बाहर नालियों पर लगी फर्शियां उठवाई। फावड़े से नालियों का कचरा निकाला और कचरा पेटी में डाला। सड़क पर झाड़ू लगाकर कचरा जमा किया। सफाई के दौरान लोगों से कहा मैं हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं घर के बाहर कचरा नहीं फेंके। इसे पेटी में डाले। हमें सफाई के लिए जागरूक होना होगा। सभी के सहयोग से ही हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर बनेगा।
महापाैर अनिल भोसले रविवार सुबह 9 बजे पार्षद और कार्यकर्ताओं के साथ लोहारमंडी पहुंचे। महापौर भोसले ने फावड़े से जमा कचरा उठाया। सड़क पर जमा कचरा भी उठाया। थक जाने पर भोसले ने ओटले पर बैठकर थकान मिटाई। लोहार मंडी से शुरू हुआ सफाई अभियान दो घंटे तक चला। सभी ने रोशन चोक तक सफाई की। सफाई के बाद लोहारमंडी गेट से रोशन चोक सड़क साफ, सुथरी नजर आई। लोगों ने भी इसमें बढ़चढ़कर सहयोग किया।
सफाई के दौरान अनिल भोसले ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नालियों की सफाई बराबर करें। कचरा सड़क किनारे नहीं फेंके। इसे तुरंत कचरा पेटी में जमा करें। लोगों से कहा घरों का कचरा बाहर नहीं फेंके। इसे जमा करके सफाई कर्मचारी के आने पर पेटी में डाल दें। इससे जगह-जगह गंदगी नहीं फैलेगी। अभियान में प्यारे साहब अशरफी, डॉ. युनूस बक्ष, बच्चे हेडपेड, वीरेंद्रकुमार, शब्बीर बेग सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
महापौर अनिल भोंसले लौहारमंडी वार्ड में सफाई के दौरान कचरा उठाते हुए।