पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैसला विपक्ष में आया तो हक की लड़ाई लड़ेंगे हम

फैसला विपक्ष में आया तो हक की लड़ाई लड़ेंगे हम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

कोर्ट के सामने शौकत गार्डन में रविवार को साइजिंग और प्रोसेसिंग मजदूरों की बैठक हुई। हिंद एकता मजदूर संघ के पदाधिकारियाें ने फैक्ट्री मालिकों से हुए समझौते पर चर्चा की। उन्होंने हाईकोर्ट का फैसला विपक्ष में आने पर हक की लड़ाई लड़ने की बात कही।

हिंद एकता संघ जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने कहा फैक्ट्री मालिकों को हमने 8 जनवरी तक का समय दिया है। तब तक सभी मजदूरों को शांति से काम करना होगा। फैसला पक्ष में नहीं आया तो हम 15 जनवरी को बैठक बुलाएंगे। इसमें मजदूरों को बढ़ा वेतन दिलवाएंगे। हम यही चुप नहीं रहेंगे। अपने हक के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

संघ उपाध्यक्ष रहमान अली ने कहा शासन वेतन बढ़ाकर वाह वाही लूट लेता है। कुछ दिन तक सिर्फ वेतन वृद्धि से मजदूर खुश रहते है। लेकिन जमीनी स्तर पर मजदूरों को उनका हक नहीं मिल पाता। वेतन बढ़ने पर फैक्ट्री मालिक कोर्ट में याचिका लगाकर मजदूरों को हक मारते है। जबकि शासन को चाहिए कि वेतन बढ़ाने के साथ सख्ती से लागू भी करवाए। बैठक में 300 से अधिक मजदूर आए। बैठक शाम 4 बजे तक चली।

मजदूर संघ ने शौकत गार्डन में संघ के पदाधिकारियों ने मजदूरों को हक दिलाने की बात कही।