- Hindi News
- खुद से दूरी बनाने से नाराज होकर प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की हत्या
खुद से दूरी बनाने से नाराज होकर प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की हत्या
करदली में बहन की हत्या करने वाला हत्यारा भाई गिरफ्तार
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
पांगरीके शंकर फलिया स्थित खेत में मिली महिला की मौत का पुलिस ने सुराग लगाया है। खकनार पुलिस ने महिला के हत्यारे प्रेमी उदल मणीराम को शनिवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया महिला से उसके अवैध संबंध थे। महिला उससे दूरी बनाने लगी थी। इससे नाराज होकर उसने प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे खंडवा जेल भेज दिया।
10 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे गंगाबाई कैलाश (38) तीन साल के नातू रोशन के साथ शंकर फालिया स्थित खेत गई थी। शाम 5.30 बजे नातू रोशन रोता हुआ घर लौटा। उससे परिजन ने पूछा मां कहां है। तो उसने बताया खेत में है। पति कैलाश ने खेत जाकर देखा तो गंगाबाई मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार के घाव लगे थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना कर बुलाया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
तीन साल से गंगाबाई और उदल के अवैध संबंध थे। एक महीने पहले गंगाबाई के मकान में आग लग गई थी। तब से उसके माता-पिता उसके साथ रहने लगे थे। उदल का गंगाबाई से मिलना कम होने लगा। गंगाबाई भी उससे दूरी बनाने लगी थी। एक दिन उदल ने पिता से गंगाबाई के बारे में पूछा था। तब उसके पिता ने बताया था कि वह खेत में कपास बिनने गई है। तब उसने गंगाबाई के पिता पर गुस्सा हुआ था।
हत्या के दिन गंगाबाई के पीछे उदल मणीराम गया था। उसी ने दूरी बनाने पर गंगाबाई को चाकू से वार किए थे। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। उदल को गांव में बंजारा नाम से जाना जाता है। हत्या के दौरान गंगाबाई के साथ तीन साल का नातू रोशन मौजूद था। पुलिस को पहले दिन घबराहट के कारण रोशन ने कुछ नहीं बताया। उसके बाद पुलिस ने उसके पति और परिजन से पूछताछ की।
गंगाबाई के घर में उदल की फोटो लगी थी। पुलिस जब भी परिजन से पूछताछ करती। रोशन उदल की फोटो की ओर कोरकू भाषा में कहता बंजारा बाबा, बंजारा बाबा कहता था। पुलिस को उसके इशारों में हत्यारे का अहसास हुआ। पुलिस ने उदल को पूछताछ के लिए बुलाया। सख्ती से पूछताछ पर उसने सारी बात उगल दी। पुलिस ने उसके घर से धारदार हथियार भी जब्त किया है।
रोशन के बंजारा बाबा इशारे से पकड़ाया उदल