- Hindi News
- दो महीने से सफाई नहीं लोगाें का गुस्सा फूटा
दो महीने से सफाई नहीं लोगाें का गुस्सा फूटा
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
सलीमकॉलोनी में दो महीने से साफ-सफाई नहीं हुई। आंगन में नालियों का गंदा पानी पसर गया है। इसको लेकर रविवार को रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पंचायत की लापरवाही पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने पंचायत पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। रहवासियों ने जल्द सफाई की मांग की है। रहवासियों ने कहा नालियों में कचरा जमा हो गया है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियों का पानी आवाजी के मार्ग और आंगन में पसर गया है। इससे क्षेत्र में बदबू और आवाजाही में लोग परेशान हो गए है। दो दिन हुई बारिश का पानी घरों में घुस गया। महिलाओं ने जैसे-तैसे पानी घरों से बाहर उलीचा।
रहवासी संध्या टेमकर ने कहा नालियों से पानी की निकासी नहीं हो रही है। बारिश के कारण नाली ओवरफ्लो होकर गंदा पानी आंगन में पसर रहा है। नालियों में पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे है। इससे बीमारियों का अंदेशा बना हुआ है। बच्चे बीमार पड़ रहे है। शिकायत के बाद भी कोई सफाई करने नहीं रहा है। प्रीति कुशवाह ने कहा ग्राम पंचायत में सुनवाई नहीं होने पर चंदा कर लोगों ने कीचड़ पर मुरम डलवाया। महिलाओं ने सफाई कर पानी की निकासी की। नाली निर्माण अधूरा किया गया है। अफसरों को ग्राम पंचायत की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए।
सलीम नगर कॉलोनी की महिलाओं ने गंदगी पर आक्रोश व्यक्त किया।