पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुरहानपुर में शिविर लगने से बढ़ेगी मरीजों की परेशानी

बुरहानपुर में शिविर लगने से बढ़ेगी मरीजों की परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर में शिविर लगने से बढ़ेगी मरीजों की परेशानी

नेपानगर| नेपानगरक्षेत्र में नसबंदी शिविर अब हितग्राहियों की परेशानी का सबब बन रहा है। अफसरों द्वारा क्षेत्र में सीवल स्थित अस्पताल होने के बाद भी बुरहानपुर अस्पताल में ऑपरेशन किए जाने की बात कही जा रही है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। बाहर शिविर होने से हितग्राहियों को समय के साथ शासन के पैसे का व्यर्थ खर्च होंगे। उल्लेखनीय है कि नेपा लिमिटेड अस्पताल की दीवार का प्लस्टर गिरने से 9 दिसंबर को शिविर निरस्त किया गया था। क्षेत्र में करीब 35 गांव है। जहां के लोग सुबह से नेपानगर आने के बाद देर रात तक घर पहुंचते है तो बुरहानपुर में शिविर होने से स्थिति बिगड़ेगी। लोगों का कहना है नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपयोग योग्य नहीं होने की स्थिति में सीवल स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाया जा सकता है। अधिकारियों द्वारा सेक्टर सुपरवाइजरों को इस संबंध में निर्देश भी दिए जा चुके हैं। हर बुधवार और शनिवार को शिविर बुरहानपुर अस्पताल में लगाए जाएंगे। शिविर सिवल स्वास्थ्य केेंद्र में लगाने की मांग की है।

लोगों का कहना है सीवल में भी हो सकते हैं ऑपरेशन