- Hindi News
- गायों से भरा ट्रक पलटा 13 की मौत, 12 घायल
गायों से भरा ट्रक पलटा 13 की मौत, 12 घायल
{ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुआ हादसा
भास्करसंवाददाता | नेपानगर
रविवारको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बाइक की टक्कर से पैदल जा रही मां और बेटी घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने मां, बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बुरहानपुर रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक मनोज टॉकिज एरिया निवासी मीणा पति सूज पाटील, 8 साल की बेटी दीक्षा के साथ बस स्टैंड से घर जा रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ दूर दोनों को बाइक एमपी 12 एमई 5345 के चालक ने टक्कर मार दी। इससे मां, बेटी गंभीर घायल हो गईं। हादसे के बाद युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। यहां मौजूद लोगों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। पुलिस सहित घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार कर बुरहानपुर रैफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रोड पर गिरी दुर्घटनाग्रस्त बाइक।
असंतुलित होकर पलटे ट्रक को क्रेन की सहायता से हाईवे से हटाया गया।