शाहपुर| मंगलवारशाम 5 से 5.30 बजे तक तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। बुरहानपुर सहित जिलेभर में और कहीं भी बारिश नहीं हुई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। जिले में इस साल अब तक 42.14 इंच बारिश हुई है। पिछले साल 1 जून से 23 सितंबर तक 54.47 इंच बारिश दर्ज की गई थी।