योग प्रशिक्षण शिविर
योग प्रशिक्षण शिविर
बुरहानपुर|न्यू पुलिसलाइन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग योग और ध्यान प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए शिविर 15 दिन चलेगा। इसमें भाग लेना निशुल्क रखा गया है। शिविर रोजाना सुबह 7 से 8 बजे तक चलेगा। इसमें जिला योग प्रभारी भास्कर डोंगरे द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।