- Hindi News
- आत्मरक्षा के लिए महिलाओं को अबला से सबला बनना होगा
आत्मरक्षा के लिए महिलाओं को अबला से सबला बनना होगा
{ जनजागृति संस्था, जिला पुलिस महिला सेल, महिला एवं बाल विकास विभाग ने लगाई कार्यशाला
भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर
फव्वाराचौक स्थित कन्या प्राथमिक और हाईस्कूल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार को कार्यशाला रखी गई। कार्यशाला जनजागृति संस्था, जिला पुलिस महिला सेल और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराई गई। इसमें जिला महिला सेल पुलिस डीएसपी आरएस अंब ने कहा महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा के लिए अबला से सबला बनना होगा। सजग रहकर समाज में फैल रही महिला अत्याचारों की रोकथाम में सहायक बनना होगा। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी नीलम चौहान, प्रोजेक्ट चेयरमैन महेंद्र जैन, छात्रा पूजा गायकवाड़ ने महिला अत्याचारों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान संस्था अध्यक्ष मनोरमा शर्मा, सचिव सुनील सलूजा, कृष्णमुरारी गट्टानी, एमएन पटले, गणपतदास चौधरी, मनीषा भोकरदनकर, राजेश भगत, डॉ. अशोक गुप्ता, साधना पवार, कोषाध्यक्ष मेहुल जैन, प्रधानाचार्य मनोरमा प्रजापति, यशोदा धनगर मौजूद थे।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित हुई।