स्नेह शिविर में निकाली रैली
स्नेह शिविर में निकाली रैली
बुरहानपुर. मंगलवारको नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 1 की आंगनवाड़ी से स्नेह शिविर के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान कुपोषण से बचने के लिए जागरूकता फैलाई गई। रैली में नेहरू नगर की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे, किशोरी बालिकाओं सहित सेक्टर सुपरवाइजर मंजूश्री ठाकुर शामिल हुईं। रैली उर्दू स्कूल शिकारपुरा से निकलकर नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 2 में समाप्त हुई। इसके बाद किशोरी बालिका दिवस मनाया गया।