पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुगतान पर लगाई रोक, 7 दिन में विभागों के 6 करोड़ रुपए अटके

भुगतान पर लगाई रोक, 7 दिन में विभागों के 6 करोड़ रुपए अटके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ विभागों को नहीं मिल रही राशि, सरकारी कर्मचारी हो रहे परेशान

भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर

प्रदेशस्तर से भुगतान पर रोक लगाई जाने के कारण विभिन्न विभागों को राशि नहीं मिल पा रही है। पिछले 7 दिन में विभिन्न विभागों का 6 करोड़ रुपए अटक गया है। राशि का भुगतान नहीं होने से जरूरी काम ठप हो गए हैं। सप्ताह भर से ई-पेमेंट से खातों में राशि नहीं पहुंच पा रही है। सरकारी कर्मचारी भी परेशान हो रहे हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं के काम नहीं हो पा रही है। जिला कोषालय अधिकारी अरविंद शर्मा ने कहा शासन स्तर से भुगतान पर रोक लगी है। जल्द ही रोक हटाई जाएगी।

भुगतान पर रोक लगाए जाने से सरकारी अफसर-कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। राशि अटक जाने के कारण योजनाओं का काम रूक गया है। जब तक राशि नहीं आएगी काम नहीं हो सकेंगे। सरकारी कर्मचारियों को भी भुगतान नहीं मिलने से परेशान होना पड़ रहा है। विभिन्न तरह की पेंशन राशि, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही भी रोजाना अफसरों के पास पहुंच रहे हैं लेकिन खाते में राशि नहीं होने के कारण अफसर हितग्राहियों का काम नहीं करवा पा रहे हैं। कलेक्टोरेट, अस्पताल, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों में जरूरी काम रूके पड़े हैं। प्रदेश स्तर पर शासन से भुगतान होने के बाद ही परेशानी दूर हो सकेगी।

विभिन्न विभागों का भुगतान रोका गया।