गांव-गांव में बने नेहरू युवा मंडल समिति
गांव-गांव में बने नेहरू युवा मंडल समिति
डोईफोड़िया|डोईफोड़िया केप्राथमिक स्कूल भवन में मंगलवार को नेहरू युवा ग्राम विकास मंडल द्वारा कार्यक्रम कराया गया। नेहरू युवा मंडल के इस कार्यक्रम में युवाओं को जोड़ने पर बल दिया गया। इसके अलावा गांव-गांव में नेहरू युवा मंडल समिति बनाने की बात कही गई। कार्यक्रम दोपहर 12 से 3 बजे तक चला। इस दौरान युवा मंडल समितियों को खेल सामग्री वितरीत की गई। कार्यक्रम पांच दिन तक चलेगा। कार्यक्रम में मातापुर, ताजनापुर, सिरपुर, ढाबा, नायर, लोखंडिया, चारखेड़ा, सहित अन्य युवा मंडलों के सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि चिंतामन पटेल थे। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के अजीज डिप्टी, बुनकर सहकारी समिति बुरहानपुर के अध्यक्ष एजाज अहमद , शिवलाल पटेल, कांता पटेल भी मौजूद थे।