- Hindi News
- स्कूल में टूटकर गिरा लोहे का टुकड़ा, शिक्षक लेकर पहुंचे अपर कलेक्टर के पास
स्कूल में टूटकर गिरा लोहे का टुकड़ा, शिक्षक लेकर पहुंचे अपर कलेक्टर के पास
लालबागउर्दू स्कूल के हाल बुरे हैं। ऊपरी फ्लोर पिछले साल ही बनाया गया है। बावजूद इसके यह जर्जर हो गया है। निर्माण में पुराना सरिया लगाया गया था। यह सड़ चुका है। कुछ दिन पहले यह सरिया टूटकर नीचे गिरा को शिक्षकों की नजर पड़ी। अध्यापक कमरूद्दीन फलक लोहे का यह टुकड़ा लेकर मंगलवार को अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल के पास पहुंचे। उन्होंने हाथ से ही सड़े लोहे के दो टुकड़े कर अपर कलेक्टर को बताए। इस पर अपर कलेक्टर ने कहा समस्या से कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया को अवगत कराएंगे।
अध्यापक कमरूद्दीन फलक ने बताया 2007-08 में लालबाग उर्दू माध्यमिक स्कूल का भवन बनाया गया था। पिछले साल इसका ऊपरी हिस्सा बनाया गया। लेकिन इसमें पुराना सरिया लगा दिया गया। यह पूरी तरह सड़ चुका है। सड़ा-गला लोहा लगा होने के कारण यहां हर समय हादसे का अंदेशा रहता है। भवन में 8 जगह से पानी टपक रहा है। बारिश के दौरान यहां विद्यार्थी बैठ नहीं पा रहे हैं। नीचे के भवन की छत झुक गई है। बावजूद इसके लापरवाही बरती जा रही है। स्कूल में सुविधाघर नहीं है। छात्राओं को परेशानी हो रही है। विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है।
कमरूद्दीन फलक ने डिप्टी कलेक्टर केएल यादव को सड़े सरिया के टुकड़े दिए।