- Hindi News
- बहन की मौत का कारण ससुराल पक्ष बताया, हंगामा किया
बहन की मौत का कारण ससुराल पक्ष बताया, हंगामा किया
बहन की मौत का कारण ससुराल पक्ष बताया, हंगामा किया
बुरहानपुर| धूलकोटके अम्बा निवासी डेडी संपत बारेला (30) ने जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। बीमारी के कारण परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कर रखा था। उसके भाई ने ससुराल पक्ष पर बहन की मौत का आरोप लगाया है। उसने बताया उसकी बहन की बीमार जैसी हालत ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से हुई थी। इसी कारण उसकी मौत हुई है। इसको लेकर सुबह 10 बजे अस्पताल में जमकर हंगामा भी हुआ। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। इसके बाद पीएम कर शव परिजन को सौंप दिया गया।