- Hindi News
- बिना इजाजत के डॉक्टरों को जननी एक्सप्रेस का उपयोग नहीं करने दें
बिना इजाजत के डॉक्टरों को जननी एक्सप्रेस का उपयोग नहीं करने दें
निजीकाम के लिए डॉक्टर जननी एक्सप्रेस का उपयोग कर रहे हैं। इसके बाद स्वास्थ विभाग के आला अफसर अलर्ट हुए। प्रभारी सीएमएचओ ने कॉल सेंटर के ऑपरेटरों को सख्त आदेश जारी किए है। उन्होंने कहा है कि बिना बीएमओ की इजाजत के डॉक्टरों को जननी एक्सप्रेस का उपयोग करने दें। सिविल सर्जन ने इस संबंध में जो आदेश दिया है वह नहीं चलेगा। क्योंकि जननी का उपयोग सिर्फ प्रसूता और कुपोषित के लिए है। मंगलवार से जिला अस्पताल के डॉक्टर अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचे और घर लौटे।
जिला अस्पताल के डॉक्टर निजी काम के लिए जननी एक्सप्रेस का उपयोग कर रहे थे। इससे प्रसूताओं को घर और अस्पताल में जननी एक्सप्रेस का इंतजार करना पड़ रहा था। इससे कुछ प्रसूता घर तो कई का एंबुलेंस में प्रसव करना पड़ रहा था। प्रभारी सीएमएचओ ने कहा जननी का उपयोग सिर्फ प्रसूता और कुपोषित के लिए है।