- Hindi News
- जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए जल्द भरें फार्म
जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए जल्द भरें फार्म
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
प्रतिभापर्व को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को जिले के तीन जनशिक्षा केंद्र बुरहानपुर, शाहपुर और धूलकोट पर शिक्षकों को जानकारी दी गई। जिला मुख्यालय पर शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल पर डीईओ आरएल उपाध्याय ने माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल के प्रधान अध्यापकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कक्षा 1 से 12वीं के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण बनवाएं। जिनके प्रमाण पत्र बंट गए है उनकी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराएं। प्रतिभा पर्व की तैयारियों को लेकर डीईओं ने विभिन्न निर्देश दिए।
बैठक में डीईओ आरएल उपाध्याय ने कहा प्रतिभा पर्व के लिए मूल्यांकन, सत्यापन करना है। विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनवाना है। जिनके बने है उनकी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराएं। जिनके नहीं बने है उनके फार्म भरवाकर लोक सेवा गारंटी केंद्र पर भेजें। शनिवार तक यह काम पूरा कर लें। समग्र छात्रवृत्ति 2014-15 के लिए सभी अध्ययनरत प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की मैपिंग करें। विद्यार्थियों की पात्रता पर्ची ऑनलाइन करें।
प्रधान पाठकों से ली स्कूलों की जानकारी
डीईओआरएल उपाध्याय ने बताया अंबा, बोरी, धूलकोट जनशिक्षा केंद्र के शिक्षकों की बैठक धूलकोट में ली गई। खकनार, बुरहानपुर, हरीरपुरा, लोनी, निंबोला जनशिक्षा केंद्र की बैठक बुरहानपुर और बोदरली, फोफनार, इच्छापुर, शाहपुर जनशिक्षा की बैठक शाहपुर में कराई गई। इसमें समस्त प्रधान अध्यापकों सहित शिक्षकों को जानकारी दी गई। इन्हें समझाया गया।
बैठक में उपस्थित प्राचार्य और शिक्षकगण।
आरएल उपाध्याय जानकारी देते हुए
प्रतिभा पर्व