पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजय मुहूर्त में श्रीयंत्र की पूजा होगी, जाप भी करेंगे

विजय मुहूर्त में श्रीयंत्र की पूजा होगी, जाप भी करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारको पुष्प नक्षत्र है। 27 प्रकार के नक्षत्र होते हैं। हरेक नक्षत्र की कुछ विशेषता होती है। हर कार्य अलग-अलग नक्षत्रों में किए जाते हैं। पुष्प नक्षत्र को रिद्धि, सिद्घि, समृद्वि वाला कहा गया है। पुष्प नक्षत्र के दरमियान किए गए शुभ कार्य सफल होते हैं। आगे बढ़ाने वाले होते है। 6 साल से श्रीयंत्र की पूजा इस पुष्प नक्षत्र में कर रहे हैं।

यह बात आचार्यश्री राजचंद्रसूरिजी ने कही। 10 दिसंबर को तिलक चौराहा स्थित श्री शांतिनाथ श्वेताम्बर जैन वाडी़ में विजय मुहूर्त दोपहर 12.30 बजे से संगीतमय श्रीयंत्र की पूजा, आचार्यश्री ससंध और मुम्बई के पंडित भरत मेहता के सानिध्य में होगी। आचार्य राजचंद्रसूरिजी द्वारा 70वीं श्रीयंत्र की पूजा बुरहानपुर में की जा रही है। पूजा में मुंबई, अहमदाबाद, सूरत सहित अन्य शहरों के आचार्यश्री के भक्त शामिल होंगे। तिलक चौराहा स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर (तीर्थ) पर सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक भगवान विमलनाथ का जाप किया जाएगा। आचार्यश्री के प्रवचन हर दिन जैन वाड़ी में सुबह 9.30 बजे से हो रहे हैं।