जमीन की बात पर लकड़ी से मारपीट
जमीन की बात पर लकड़ी से मारपीट
बुरहानपुर | मंगलवारसुबह 10.30 बजे ग्राम धावटी में बाबासाई किराना दुकान के सामने जमीन की बात को लेकर विवाद हो गया। हरिनारायण यादव ने साहेबराव बाबूलाल यादव की लकड़ी से पिटाई कर दी। खकनार पुलिस ने हरी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
कॉपरवायर और क्वाइल चोरी
बुरहानपुर | बड़ीटांड़ा स्थित खेत में लगी डीपी से बदमाश कॉपर वायर और क्वाइल चाेरी कर ले गए। घटना 7 से 8 दिसंबर के बीच की है। नेपानगर पुलिस ने दिलीप शंकर पाटील की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवकपर ब्लेड से हमला किया
बुरहानपुर | मंगलवाररात 8.30 बजे आलमगंज में एक युवक को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। चेतन बिड़ियारे ने बताया देवराम सावले ने ब्लेड से गर्दन पर वार किया। चेतन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।