पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोफनार फाटे पर बाइक फिसली पति पत्नी और बेटा घायल

फोफनार फाटे पर बाइक फिसली पति-पत्नी और बेटा घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोफनार फाटे पर बाइक फिसली पति-प|ी और बेटा घायल

बुरहानपुर| दरियापुर-फोफनारफाटे के पास मंगलवार दोपहर 12 बजे बाइक फिसल गई। इससे बाइक पर सवार पति राजेश प्रभुलाल, प|ी शारदा राजेश और बेटा कृष्णा राजेश रोड पर गिर पड़ा। हादसे में तीनों के सिर में चोट आई। कृष्णा के सिर में गंभीर चोट आई है। तीनों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। राजेश ने बताया सुबह 10 बजे फोफनार में साडू के घर गए थे। दोपहर 12 बजे घर लौट रहे थे। तभी फोफनार के पास यह हादसा हो गया। तीनों की हालत में सुधार है। अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नियमोंकी धज्जियां उड़ा रही स्कूलों से सटकर लगी पान की गुमटियां

बुरहानपुर| शासनके आदेश है कि स्कूल के 100 मीटर के दायरे में पान गुमटियां नहीं होना चाहिए। महाजनापेठ चौराहा पर श्रीगणेश हायर सेकंडरी स्कूल, माध्यमिक स्कूल के पास रोड पर लगी पान की गुमटियां नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। यही नहीं शनि मंदिर स्थित चौका बाजार कन्या स्कूल, भारतीय स्कूल सहित अन्य स्कूलों के आसपास पान-गुटखा की गुमटियां चल रही है। इसको लेकर तो शिक्षा विभाग सजग है प्रशासनिक आला अफसर। नियमों का पालन कराने के लिए अफसर सख्ती नहीं बरत रहे हैं।