पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलग्रहण परियोजना के तहत लोक सूचना अधिकारियों की नियुक्ति

जलग्रहण परियोजना के तहत लोक सूचना अधिकारियों की नियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलग्रहण परियोजना के तहत लोक सूचना अधिकारियों की नियुक्ति

बुरहानपुर| संचालकराजीव गांधी जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत क्रियान्वयन के लिए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके लिए जिला स्तर पर सहायक लोक सूचना अधिकारी, लोक सूचना अधिकारी और अपीलीय अधिकारी नामांकित किए गए हैं। जिला पंचायत बुरहानपुर में जलग्रहण परियोजनाओं के तहत सहायक लोक सूचना अधिकारी तकनीकी विशेषज्ञ वाटरशेड जितेन्द्र आर्य, लोक सूचना अधिकारी विजय पचौरी को नियुक्त किया गया है। प्रबंधन में जिला पंचायत सीईओ बसंत कुर्रे को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है। आदेश के अनुसार नियुक्त अधिकारीगण सूचना अधिकार में निहित प्रावधानों के अनुसार अपने कर्तव्यों का तत्काल प्रभाव से निर्वहन करेंगे।

जिलायोजना अधिकारी जौहरी का तबादला

खंडवा।जिलायोजना अधिकारी डॉ. तारिणी जौहरी का तबादला हो गया है। उन्हें आर्थिक एवं सांख्यिकीय संचालनालय भोपाल में पदस्थ किया है। डॉ. जौहरी करीब डेढ़ साल से खंडवा में पदस्थ थीं। यह उनका गृह जिला भी है।

गांधीभवन में आज से प्रदर्शनी का आयोजन- खंडवा. चारदिनी जिला स्तरीय ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार से गांधी भवन में किया जाएगा। प्रदर्शनी में सुबह 11 से रात 9 बजे तक विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।